आज का राशिफल 23 सितम्बर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2024 - 02:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार का विस्तार करने के लिए कुछ नए अवसर मिलने की सम्भावना है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से युवाओं के विचारों में सकारात्मकता आएगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में चल रही किसी परेशानी को लेकर घर के बड़े और अनुभवी सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के रास्ते प्रशस्त होंगे। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक मामलों में आज सोच- समझ कर निवेश करने से निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। संतान की किसी अच्छी कंपनी में नौकरी लगने से आपको प्रसन्नता होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। संतान के जिद्दी स्वभाव को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। व्यक्तिगत कामों को पूरा करने की व्यस्तता के कारण महत्वपूर्ण व्यावसायिक कामों की तरफ आपका ध्यान नहीं जा पायेगा। ससुराल पक्ष से कोई मनपसंद उपहार मिलने की सम्भावना है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां आपके पक्ष में रहेगी। समय के साथ घर के बड़ों को भी अपने स्वभाव में बदलाव लाने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज बातचीत के दौरान शब्दों का सही प्रयोग करें। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। विवाह योग्य संतान के लिए विवाह का प्रस्ताव आएगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। व्यर्थ की वस्तुओं की खरीदारी पर धन व्यय न करें। युवा अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखने का प्रयास करेंगे।
उपाय- काले तिल दूध में मिला कर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। बाहरी व्यक्ति का आपके घरेलू मामले में हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी थका देने वाली रहेंगी। पति-पत्नी के बीच अच्छा आपसी तालमेल देखने को मिलेगा।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरुरत है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। मित्रों के साथ पुराने मतभेद आज दूर होने की सम्भावना है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News