आज का राशिफल 15 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2024 - 07:37 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2024_2image_07_35_426662320rashifallokeshg.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी के हस्तक्षेप से आपके रुके हुए काम बनते दिखाई देंगे। आज परिवार के साथ विदेश यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने कुछ विषयों को समझने में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी आएगी। संतान के स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चने आ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज जोखिम भरे निवेश से बचने की कोशिश करें। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरुरत है। आपके सरल स्वभाव के कारण सामाजिक स्तर पर आपको अच्छे फल मिल सकते हैं। घर के बड़ों से व्यापार के सिलसिले में बातचीत करने से अच्छी सलाह मिल सकती है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने लंबित कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी अपनी दिनचर्या के लिए समय सारणी बनाएंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। दुकानदारों की बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि पढ़ाई के मामले में लापरवाही न करें।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में लापरवाही से काम करने से आप अपने आज के लक्ष्यों को समय अनुसार पूरा नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिनको पूरा करने के लिए आप अपने पूरे प्रयास करेंगे। बिजली का काम करने वाले व्यक्तियों को काम करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी।
उपाय- जौ दूध में धो कर जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर के बड़ों के दिन का अधिकांश समय पूजा-पाठ में व्यतीत होगा। कुछ दिनों से काम को लेकर चल रहे मानसिक तनाव में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में अधिनस्थों के साथ बहसबाज़ी करना आप पर भारी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो आपको व्यापार के विस्तार करने में आपकी मदद करेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी की सलाह से कुछ दिनों से चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आज आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों की सलाह पर काम करने की अपेक्षा खुद के निर्णयों पर भरोसा रखें।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण परिवार के लिए समय कम निकाल पाएंगे। बाहरी संपर्कों से लाभ की स्थिति बन सकती है। आज क्रोध के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। कुछ अनावश्यक खर्चे आज आपका मासिक बजट बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार में कुछ उलझनों के बावजूद अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों के सहयोग से लाभ की स्थितियां बन सकती हैं।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर खिन्न रहेगा। युवाओं के करियर को लेकर नयी दिशा मिलेगी। आज साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करने से बचें। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अविवाहित व्यक्तियों का कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षण बनेगा। पुराने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in