आज का राशिफल 9 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2024 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज हर क्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान को माता-पिता से कोई मनपसंद उपहार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आपका मन संतुष्ट रहेगा। युगल प्रेमी अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। युवाओं को नौकरी प्राप्ति के लिए दिए गए साक्षात्कार में सफलता मिलने की उम्मीद है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आप पारिवारिक और पेशेवर मोर्चे में संतुलन बनाये रखने में सक्षम रहेंगे। रुके हुए सभी काम आज पूरे होंगे। बड़ों के आशीर्वाद से किसी विपरीत परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आलस्य और सुस्ती महसूस कर सकते हैं, जिस कारण अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के संपर्क में आने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक मुद्दों को निपटाना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी में कोई नई साझेदारी शुरू करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपने ज्ञानवर्धक में दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपको व्यवसाय में अतिरिक्त लाभ मिलने की सम्भावना है। प्रॉपर्टी के मामलों में सोच-समझकर निवेश करने से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में रुके प्रोजेक्ट अचानक दोबारा शुरू होने की सम्भावना है, जिस कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज सिर में दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपका दिन नई चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा, जिससे निपटने में किसी खास व्यक्ति से विशेष सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। करीबी रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कारोबार के लिए अचानक छोटी यात्रा का योग बन सकता है।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ धन निवेश करेंगे। निजी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का उनके उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News