आज का राशिफल 27 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2023 - 10:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। कारोबार में मेहनत से सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में मन मुताबिक सभी काम पूरे करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रूचि आपकी बढ़ेगी। घर के नवीनीकरण की योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। संतान के करियर सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे जिस में उनको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कुछ दिनों से चल रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिलेंगे।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता की कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आज कारोबार की उन्नति के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। उनका मन पढ़ाई-लिखाई में अधिक लगेगा। युवाओं को नौकरी प्राप्त के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की सम्भावना है। बहन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अपनी कारोबारी योजनाओं को अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से पूरा करने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। युगल प्रेमियों को व्यर्थ के तर्क-वितर्क से बचना चाहिए।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों अपनी मेहनत और परिश्रम के बल से अपने निर्धारित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त भी कर लेंगे। आज व्यापार सम्बंधित यदि कोई यात्रा करनी हो तो उसको कल तक के लिए टालने की कोशिश करेंगे।आज बाहर के खान-पान से बचें अन्यथा पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान करेगा।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग सोच-समझ कर करें। व्यापार में विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम रखने की आवश्यक है। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद आज सुलझता नज़र आएगा।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी का काम कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा। किसी करीबी मित्र की आर्थिक मदद करेंगे। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News