आज का राशिफल 7 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2023 - 07:19 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा परन्तु नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज अपनी सूझबूझ और समझदारी से काम करने की आवश्यकता है। काम में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान खड़ा कर सकती है।
उपाय- ताम्बे के बर्तन मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भर भागदौड़ करनी पड़ेगी परन्तु फिर भी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पायेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। घर में अचानक कुछ अनचाहे मेहमानों का आगमन हो सकता है।
उपाय- चावल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। संतान को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को आज उनके क्षेत्र में लाभ मिलेगा। घर में किसी मूल्यवान वस्तु के खोने से मन परेशान रहेगा परन्तु शाम को वापस मिलने से शांति का अनुभव करेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों से फ़ोन के जरिये बातचीत करेंगे।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आय के नए स्रोत मिलेंगे। वाणी की सौम्यता आसपास के लोगों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित करेगी। विद्यार्थी फोन के माध्यम से शिक्षा से सम्बंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अचानक कोई रुका काम पूरा होने से मन प्रफुल्लित होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सभी काम समय से पहले पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान देखने को मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वाह आप बखूबी करेंगे। संतान को करियर में सही दिशा दिखाने में मदद करेंगे। नया वाहन अथवा अचल प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।  निजी मामलों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ साझा न करें। सिर दर्द की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.i


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News