आज का राशिफल 1 अगस्त, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कुछ समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। विपरीत परिस्थिति में अपने विवेक और बुद्धि से काम ले सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। सोच समझ कर नया निवेश किया जा सकता है।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। युवाओं को मेहनत के पूर्ण परिणाम प्राप्त होगे। कुछ दिनों से चल रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपना कीमती समय बेकार की गतिविधियों में व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। बढ़ता वजन परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर असंतुष्ट रहेगा। आलस्य आज आप पर हावी हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के बनते कामों में रूकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी सभी काम निर्धारित समय सीमा से देरी पर ही संपन्न होंगे।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में साझेदारी की मदद से कोई नयी डील हाथ लगेगी। नौकरी में मनपसंद स्थान में स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। भाई-बहन के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- खराब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल जुड़े आज भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज भी निराशा का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम और खेलकूद में अधिक लगेगा।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवाओं को कल्पना की दुनिया से बाहर निकल कर वास्तविकता में जीने की कोशिश करें। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। तेज गति से ड्राइविंग करने से बचें। धार्मिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी नजर आएगी। आर्थिक मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। किसी रुके काम को गति दिलवाने में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। घर में किसी मांगलिक कार्य सम्बन्धी योजना बनेगी। खान-पान का ध्यान रखें, पेट सम्बन्धी कोई रोग परेशान कर सकता है। आज रुका धन वापस मिलने की उम्मीद है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News