आज का राशिफल 23 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रिश्तों में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से आज खुद को मजबूत महसूस करेंगे। युवा अपने भविष्य से सम्बंधित योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
उपाय- सीधे हाथ में लाल मौली बांधे।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर कुछ रुकावट आ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में साझेदार के साथ काम करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बनते कामों में किसी के हस्तक्षेप करने से कुछ बाधाएं आएंगी। मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य और संयम आपका सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय दोनों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का मनचाही जगह पर स्थानान्तरण होगा।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। नकारात्मक विचार स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालेंगे। आज बिना सोचे विचारे लिए गए निर्णयों से भविष्य में हानि उठानी पड़ेगी।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों पर आपकी निर्भरता आपको उलझन में डाल सकती है। व्यापार में बड़े निवेश से बचें। पारिवारिक मुद्दों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। संतान से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च करने के कारण आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। व्यापारी आज अपनी समझदारी से कुछ उलझे कामों को सुलझाने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के साथ खरीदारी का प्रोग्राम बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मौसमी बदलाव के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी कमी आएगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें