आज का राशिफल 8 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 08:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। कुछ समय पूर्व कारोबार को लेकर की गयी भागदौड़ आज फलीभूत होने लगेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की रूकावट आ सकती है।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को निजी जीवन में की गयी गलतियों से सिख लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अचल संपत्ति को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बिना सोचे-समझे किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेना आपको भारी पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से जरुरी विषयों पर सलाह ले सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है परन्तु आप अपनी बुद्धिमत्ता और सूझ-बूझ से सभी परेशानियों का हल निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। व्यापार से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अधिक ध्यान देने की जरुरत है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज अपने सहकर्मियों की गतिविधियों पर नज़र रखने की जरुरत है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की नराजगी का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग को व्यर्थ की गतिविधियों से दूर होकर अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने की जरुरत है। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार की नयी योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नतीजे आपके पक्ष में आने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिनसे निकट भविष्य में लाभ मिलेगा।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा परन्तु किसी बाहरी व्यक्ति का आपके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना करने से आज खुद कोई मुसीबत में पड़ सकते हैं।
उपाय- शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News