आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 11:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ व्यापार में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढाई में कम लगेगा। नौकरी में स्थिति मिली जुली रहेगी। लम्बे समय से रुके काम आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते है।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकालें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको सभी कार्यों को धैर्य के साथ पूरे करने होंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते काम की अधिकता होगी, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मन धर्म कार्यों में लगेगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। शीघ्र पैसा कमाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता न अपनाएं। कार्यक्षेत्र में आज किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। वाणी में नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपके अच्छे काम को देखते हुए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेगे, जो आपके भविष्य को प्रवाहित कर सकते हैं।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। सभी काम आपके मन मुताबित पूरे होंगे। आज अचानक से कोई बड़ा खर्चा आपको परेशान कर सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का आज हल निकलेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। आज आतंरिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। संतान पर बुरी बातों को असर जल्दी होगा, इसलिए उसकी संगति पर नज़र रखने की जरुरत है।
उपाय- काले सफ़ेद तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा। राजनीति में आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को निकट भविष्य में लाभ मिलने की सम्भावना है। करीबी रिश्तेदार के साथ मुलाक़ात होगी।
उपाय- मांस मछली का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार के लिए आज छोटी यात्रां करनी पड़ेगी। कोई करीबी मित्र आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। बाहर का तला भुना खाना खाने के कारण पेट से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News