आज का राशिफल 6 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में सहकर्मी आपके लिए कुछ परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले घर के बड़ों से सलाह अवश्य करें। व्यापार के लिए छोटी यात्रा कर सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर लाल रंग के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। माता के आशीर्वाद से आपके स्थगित कार्यों को गति मिलेगी। आज नई व्यापारिक गतिविधियों में निवेश न करें, हानि होने की सम्भावना है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। व्यापार में किसी नए अनुबंध में हस्ताक्षर कर सकते हैं। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को श्वास सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज का अधिकतम समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने की उम्मीद है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमताओं में निखार आएगा। आपकी दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन नज़र आयेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला प्रेमी कला के क्षेत्र में पैसा व्यय करेंगे। युगल प्रेमी परिणय सूत्र में बंधने का विचार बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नव विवाहित जोड़ों को संतान सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन भर आलस्य से भरा रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान की शिक्षा से सम्बंधित किसी परेशानी में उसकी मदद करेंगे। कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- काले तिल दूध में मिला कर पीपल के वृक्ष पर अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा। आज सोच-समझ कर किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है, सावधानी बरतें।
उपाय- काले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ किसी गलतफहमी के कारण वाद-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता बनी रहेगी, जिस कारण परिवार के साथ समय कम बिता पाएंगे।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News