एक ऐसा मंदिर जिसकी दीवारों पर लिखे हैं महाभारत व रामयण से जुड़े प्रसंग

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 01:54 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे भारत देश में ऐसे बहुत से मंदिर विख्यात हैं, जिनकी मान्यताएं दूर विदेशों तक फैली हुई हैं। ऐसे कई मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बाहर विदेश में भी कई ऐसे मंदिर हैं, जोकि पूरे विश्व में विख्यात हैं? चलिए जानते हैं उन्हीं में से आज एक ऐसे मंदिर के बारे में जोकि भगवान विष्णु को समर्पित है और विश्वभर में प्रसिद्ध है। 
PunjabKesari, Angkor Wat Temple, अंकोरवाट मंदिर
विश्व का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं बल्कि कंबोडिया में स्थित है। कंबोडिया में स्थित यह मंदिर अंकोरवाट नाम से प्रसिद्ध है और भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार यहां भगवान विष्णु साक्षात विराजमान हैं। देश-विदेश से लोग इस स्थान के दर्शन करने आते हैं और यहां की शोभ देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। मान्यता है कि फ्रांस से आजादी मिलने के बाद यहीं मंदिर कंबोडिया की पहचान बन गया। सबसे रोचक बात तो ये है कि इस मंदिर की तस्वीर कंबोडिया के राष्ट्रिय ध्वज पर भी छपी हुई है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 
बता दें कि ये स्थान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है और इसे यशोधरपुर के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि इसे बनाने में कम से कम पचास से एक करोड़ रेत के पत्थर का इस्तेमाल किया है और एक पत्थर का वजन डेढ़ टन है। 
PunjabKesari, Angkor Wat Temple, अंकोरवाट मंदिर
इतिहास 
मंदिर के इतिहास की बात करें तो 11वीं शताब्दी में यहां सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय का शासन था। सर्ववर्मन ने ही इस मंदिर का निर्माण करवाया था। मिकांक नदी के किनारे बसे इस मंदिर को टाइम मैगजीन ने दुनिया के 5 आश्चर्यजनक चीजों में शुमार किया था। इस मंदिर को 1992 में यूनेस्को ने विश्व विरासत में भी शामिल किया है। इस मंदिर को देखने और विष्णु भगवान के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों भक्त भारत समेत कई देशों से यंहा पहुंचते हैं।
PunjabKesari, Angkor Wat Temple, अंकोरवाट मंदिर
दीवारों पर लिखी है रामायण और महाभारत 
कहा जाता है कि मंदिर की दीवारों पर रामायण और महाभारत के प्रसंग लिखे हुए हैं। इसके साथ ही समुद्र मंथन से जुड़ी कथा का वर्णन भी मिलता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पूजा-स्थल है और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल भी कहा जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Related News