Gajanana Sankashti Chaturthi: आज घर लगाएं ये पौधा, उगने लगेगा पैसा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Angarki Ganesh Chaturthi 2021- भारतीय पंचांग अनुसार, हर एक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित है। इस दिन को विनायकी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। अगर यह दिन मंगलवार को आता है तो इस दिन को अंगारक गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। आज 27 जुलाई, मंगलवार को अंगारक गणेश चतुर्थी व्रत है। आप भगवान गणेश को प्रसन्न कर उनसे 21 वरदान पा सकते हैं। भगवान गणेश जी की साधना शीघ्र फलदाई होती है। उनको दूर्वा अतिप्रिय है। इसे चढ़ाने से भगवान गणेश तुरंत प्रसन्न होते हैं। मात्र 10 नाम का प्रतिदिन जप ही उनके लिए पर्याप्त होता है। आमतौर पर भी इस पूजा को किसी भी शुभ दिन प्रारंभ कर सकते हैं। अंगारक गणेश चतुर्थी का दिन इसके लिए बहुत शुभ है।

PunjabKesari Gajanana Sankashti Chaturthi

Angarki Ganesh Chaturthi puja vidhi- गणेश जी की प्रतिष्ठित प्रतिमा पर यह पूजा सम्पन्न करें। इसके लिए मिट्टी या बालू से गणपति प्रतिमा बनाएं, चाहें तो सोने-चांदी से बने गणपति के सिक्के भी खरीद सकते हैं लेकिन गणपति प्रतिमा को खरीदते समय प्रतिमा का मोल-भाव न करें। 

PunjabKesari Gajanana Sankashti Chaturthi

Gajanana Sankashti Chaturthi upay- गणपति को घर लाकर आसन पर विराजित करें। अक्षत और फूल लेकर गणपति से अपनी मनोकामना कहें, उसके बाद ओम ‘गं गणपतये नम:’ मंत्र बोलते हुए गणेश जी को प्रणाम करें। फिर  गणपति के शीर्ष पर सिंदूर अर्पण करें। इक्कीस दूर्वा लेकर नीचे दिए गए 10 नामों द्वारा गणेश जी को गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य अर्पण करके एक-एक नाम पर दो-दो दूर्वा चढ़ाना चाहिए। गणपति को मोदक का भोग लगाएं और उन्हें 21 दूर्वा दल उनके 10 नाम बोलते हुए समर्पित करें।

गणपति के 10 नाम- ॐ गणाधिपाय नम:, ॐ उमापुत्राय नम:, ॐ विघ्ननाशनाय नम :, ॐ विनायकाय नम:, ॐ ईशपुत्राय नम:, 
ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नम:, ॐ एकदंताय नम:, ॐ  इभवक्ताय नम:, ॐ मूषकवाहनाय नम:, ॐ कुमारगुरवे नम:

हर नाम के साथ 2 दूर्वा और  बाकी 1 दूर्वा उनके 10 नाम एक साथ बोल कर चढ़ाएं। गणपति को 21 लड्डुओं का भोग लगाएं। भोग लगाते समय 5 मोदक गणपति के पास रखें। 5 मोदक किसी ब्राह्मण को ये मंत्र बोलते हुए दान दें-

दानेनानेन देवेश प्रीतो भव गणेश्वर।

सर्वत्र सर्वदा देव र्निविघ्नं कुरु सर्वदा।

मानोन्नङ्क्षत च राज्यं च

पुत्रपौत्रान्प्रदेहि में।।

इसके बाद बाकी बचे 11 मोदक प्रसाद के रूप में बांट लें। बाद में ब्राह्मण को भोजन कराएं।  इस तरह गणपति के 10 नाम के साथ 21 दूर्वा दल चढ़ाने से बप्पा बहुत प्रसन्न होते हैं। अगर आप इस बार किसी नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं या फिर किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने जा रहे हैं तो शत-प्रतिशत कामयाबी के लिए इस उपाय को जरूर आजमाएं। कर्म के साथ पूजा-पाठ करने से विघ्न बाधाओं का नाश होता है।

PunjabKesari Gajanana Sankashti Chaturthi

Gajanana Sankashti Chaturthi 2021 आज घर लगाएं ये पौधा, उगने लगेगा पैसा: वर्तमान समय में सावन का महीना चल रहा है। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में गजानन संकष्टी चतुर्थी के दिन अपने घर में शमी का पौधा पश्चिम दिशा में लगाएं। आज से आरंभ करके प्रतिदिन इसकी सेवा करने से श्री गणेश की कृपा तो प्राप्त होगी साथ में भगवान शिव भी प्रसन्न होंगे। शनिदेव आपके और घर-परिवार पर शुभ दृष्टि बनाएं रखेंगे। घर के धन-धान्य में वृद्धि होगी। घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाएंगी।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari Gajanana Sankashti Chaturthi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News