श्री हरिमंदिर साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने स्वैच्छिक सेवाओं को समाप्त करने का लिया निर्णय
punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 08:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अमृतसर (सर्बजीत): श्री हरिमंदिर साहिब में लंबे समय से अतिरिक्त हैड ग्रंथी और हैड ग्रंथी के रूप में सेवा कर रहे ज्ञानी जगतार सिंह ने स्वेच्छा से अपनी सेवाएं समाप्त करने का फैसला किया है। ज्ञानी जगतार सिंह ने शाहबाद से धार्मिक शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थानों पर सेवाएं दीं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
उल्लेखनीय है कि ज्ञानी जगतार सिंह ने दिसम्बर, 1993 से मार्च, 1994 तक श्री दरबार साहिब के ग्रंथी के रूप में भी कार्य किया था। इसके बाद उन्हें 7 अगस्त, 2013 को श्री दरबार साहिब में ग्रंथी की सेवाएं निभाने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा फिर से नामांकित किया गया और 2013 से 22 नवम्बर, 2022 तक ज्ञानी जगतार सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब के अतिरिक्त प्रमुख ग्रंथी के रूप में काम करते रहे। नवम्बर, 2022 से 30 जून, 2023 तक उन्होंने श्री दरबार साहिब के हैड ग्रंथी के रूप में अपनी सेवाएं पूर्ण समर्पण के साथ निभाई हैं।