तीन शिव मंदिरों के साथ अद्भुत त्रिभुज का निर्माण करता है अंबिका मंदिर छपरा

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 04:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बिहार के सारण जिले में अवस्थित अम्बिका स्थान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, जो भगवान शिव के विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और वैद्यनाथ धाम के साथ अद्भुत त्रिभुज का निर्माण करता है। छपरा से लगभग 24 किलोमीटर पूर्व दिघवारा इलाके में अवस्थित अम्बिका स्थान मंदिर को यदि केंद्र बिन्दु माना जाये तो इसके समान दूरी पर ही पड़ोसी देश नेपाल में स्थित काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का विश्वनाथ मंदिर और झारखंड के देवघर में मौजूद बाबा वैद्यनाथ धाम की दूरी एक समान है। अंबिका मंदिर इन सभी मंदिरों से दूरी बना कर एक त्रिभुज का निर्माण करती है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां मिट्टी की पिंडी की पूजा मां जगत जननी दुर्गा के रूप में की जाती है।

PunjabKesari kundlitv

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

इस कारण यह सिद्धपीठ भक्तों के लिए हमेशा ही आस्था का केंद्र रहा है। प्रति वर्ष आश्विन और चैत्र मास में नवरात्र के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। भक्त अपने घर से यहां आकर नौ दिनों तक मंदिर में रहकर भी दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं जप करते हैं।

PunjabKesari Ambika Bhawani Temple, Ambika Bhawani Mandir, अम्बिका मंदिर, अंबिका मंदिर छपरा, दुर्गा सप्तशती, Ambika Bhawani Chhapra, Shardiye Navratri, Shardiye Navratri 2022, नवरात्र 2022, Dharmik Sthal, Religious Place in India, Dharm, Punjab kesari

पूरे साल मंदिर के पुजारियों के द्वारा सुबह एवं शाम आरती के पश्चात मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है, जिसमें आम भक्त हिस्सा लेते हैं। लेकिन नवरात्रि के अवसर पर इसमें मंदिर के पुजारियों के द्वारा ही मां अम्बिका की आरती की जाती है, जिसमें आम भक्त का प्रवेश वर्जित होता है। 

PunjabKesari Ambika Bhawani Temple, Ambika Bhawani Mandir, अम्बिका मंदिर, अंबिका मंदिर छपरा, दुर्गा सप्तशती, Ambika Bhawani Chhapra, Shardiye Navratri, Shardiye Navratri 2022, नवरात्र 2022, Dharmik Sthal, Religious Place in India, Dharm, Punjab kesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News