इन जन्मतिथियों के लोग होते हैं इमोशनल और अद्भुत मानसिक शक्ति के मालिक
punjabkesari.in Wednesday, Dec 17, 2025 - 03:19 PM (IST)
Numerology Secrets : ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख केवल एक संख्या नहीं होती, बल्कि यह हमारे व्यक्तित्व और भविष्य के कई गहरे राज खोलती है। अंकशास्त्र में कुछ ऐसी खास तिथियां बताई गई हैं, जिनमें जन्मे लोग स्वभाव से बेहद भावुक होने के साथ-साथ अद्भुत मानसिक शक्ति के धनी होते हैं। तो आइए जानते हैं उन खास जन्मतिथियों के बारे में जो व्यक्ति को कोमल हृदय और फौलादी इरादों का मालिक बनाती हैं।

मूलांक 2
अंकशास्त्र में इन तारीखों का स्वामी चंद्रमा को माना गया है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है। 2, 11, 20 और 29 इन तारीखों को जन्मे लोग स्वभाव से बहुत संवेदनशील और दयालु होते हैं। वे दूसरों के दुख को जल्दी महसूस कर लेते हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी कल्पनाशीलता है। ये संकट के समय घबराते नहीं हैं, बल्कि शांत रहकर अपनी मानसिक शक्ति से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेते हैं।

मूलांक 7
मूलांक 7 का स्वामी केतु है। इन्हें रहस्यमयी और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाला माना जाता है। ये लोग थोड़े अंतर्मुखी हो सकते हैं, लेकिन भावनात्मक गहराई इनमें बहुत ज्यादा होती है। इनकी एकाग्रता गजब की होती है। ये लोग जीवन के दार्शनिक पहलुओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं और इनकी आंतरिक शक्ति इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
मूलांक 9
किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीखों को जन्में लोगों का स्वामी मंगल है। मंगल साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। हालांकि ये ऊपर से थोड़े कठोर दिख सकते हैं, लेकिन अंदर से ये अपनों के लिए बहुत भावुक होते हैं। इनकी इच्छाशक्ति अद्भुत होती है। ये लोग एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी ये मानसिक रूप से अडिग रहते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
