अमरनाथ यात्रा 2019: श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बनी बारिश, रास्ते में फंसे यात्री

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 12:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। जिसकी चपेट में अब जम्मू-कश्मीर भी आ रहा है। जिसके कारण न केवल यहां के निवासियों को बल्कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है अमरनाथ यात्रा पर मौसम का अड़गा जारी है। भारी बारिश के चलते  शनिवार को भूस्खलन हुआ जिसके बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों द्वारा अमरनाथ यात्रियों को रास्ते में रोक दिया।
PunjabKesari, Amarnath yatra, Amarnath Yatra 2019, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019
न्यूज एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार रामबन जिले के पंथाल और डिगडोल इलाकों में बीते दिन भूस्खलन हुआ जिस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि  अमरनाथ यात्रियों के जत्थे ने भूस्खलन होने से पहले ही इस क्षेत्र को पार कर लिया था, जिससे वे किसी भ दुर्घटना का शिकार होने से बच गए। तो वहीं यातायात्र पर रोक लगाने के कारण दर्शन कर वापस लौट रहे कुछ यात्रियों के रामबन जिले के बनिहाल और रामसू के बीच फंसे होने की जानकारी दी।

इसके अलावा कुछ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से गुफा जाने से रोक दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि समस्त श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। कहा जा रहा है कि श्रद्धालुओं के गुफ़ा जाने का निर्णय मौसम में सुधार के बाद ही लिया जाएगा।
PunjabKesari, Amarnath yatra, Amarnath Yatra 2019, अमरनाथ यात्रा, अमरनाथ यात्रा 2019
बता दें श्रीनगर-लेह के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा आ जाने से आवागमन ठप हो गया है। भूस्खलन जोजिला दर्रे पर हुआ। जिसके बाद यातायात विभाग द्वारा इस राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया।  

मौसम विभाग ने द्वारा दी गई चेतावनी
कहा जा रहा है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अमरनाथ तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित मार्ग समेत प्रदेश के कई विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News