Amarnath Yatra 2026 News : अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, 1801 तीर्थयात्री जम्मू से रवाना

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 08:00 AM (IST)

जम्मू (कमल): अनुच्छेद 370 हटाए जाने की 7वीं बरसी पर सुरक्षा इंतजामों के कारण एक दिन के लिए रोकी गई सालाना अमरनाथ यात्रा वीरवार को जम्मू से फिर शुरू हो गई। 1801 तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर में स्थित गुफा के दर्शनार्थ रवाना हुए। तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 2.45 बजे भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल बेस कैम्प के लिए निकला। इस जत्थे में 1347 पुरुष, 351 महिलाएं, 89 साधु और 14 साध्वियां शामिल थीं जो 74 गाड़ियों में यात्रा कर रहे थे। 

इस जत्थे के रवाना होने के साथ ही, इस साल सालाना यात्रा के लिए जम्मू से निकलने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1,43,513 हो गई है। वहीं 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा दौरान अब तक 4.71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं। पहलगाम रूट पर कोई काफिला नहीं भेजा गया। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई यह यात्रा 28 अगस्त को खत्म होगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News