Amarnath Yatra 2026 News : अमरनाथ यात्रा में अब नहीं होगी कोई परेशानी, MRT बनेगा देवदूत
punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:51 AM (IST)
Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। इस साल श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ की यात्रा और भी आसान होने वाली है। जैसे की सभी को पता है कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है और 15 जुलाई से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगी और 28 अगस्त को समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा को लेकर ये भी अनुमान लगाय जा रहा है कि इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने को भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।
ये भी पढ़े- Ayodhya ram mandir news : पासधारकों को मिलेगा सभी धामों का प्रवेश, श्रद्धालुओं के लिए बुकिंग लिंक एक्टिव
इस भीड़ को नियंत्रति करने के लिए MRT की टीम तैनात की जाएगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए MRT किसी फरिश्ते से कम नहीं है। यह टीम दुर्गम रास्तों और कठिन मौसम के बीच यात्रियों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। जानकारी के अनुसार, बालटाल और पहलगाम दोनों प्रमुख मार्गों पर यह टीम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी।
अमरनाथ यात्रियों के लिए ये टीम क्यों हैं सुरक्षा कवच
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बचाव: अगर कोई यात्री पहाड़ी रास्ते से फिसल जाता है या कहीं फंस जाता है, तो ये जवान अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाते हैं।
मेडिकल इमरजेंसी: यात्रा के दौरान सांस लेने में दिक्कत या 'हाइपोथर्मिया' जैसी समस्याओं में ये तुरंत प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन मुहैया कराते हैं।
प्राकृतिक आपदा में ढाल: भारी बारिश या अचानक आई बाढ़ के समय ये टीम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम करती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
