Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा के लिए कड़ी सुरक्षा में जम्मू आधार शिविर से 2051 श्रद्धालु रवाना
punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 07:08 AM (IST)
जम्मू (कमल): जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से मंगलवार तड़के 2051 श्रद्धालुओं का 22वां जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। यह जत्था 82 वाहनों में बालटाल मार्ग के लिए निकला, जिसमें 1570 पुरुष, 369 महिलाएं, 2 बच्चे, 58 साधु, 21 साध्वियां, एक साधु बालक और 30 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल थे।
इस जत्थे के रवाना होने के साथ ही जम्मू आधार शिविर से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 1,32,406 हो गई है। फिलहाल पहलगाम मार्ग पर मुरम्मत कार्य के चलते यात्रा स्थगित है, इसलिए श्रद्धालुओं को केवल बालटाल मार्ग से भेजा जा रहा है। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सम्पन्न होगी। खराब मौसम के कारण 19 से 24 जुलाई तक यात्रा स्थगित रही थी जिसे 25 जुलाई से फिर शुरू कर दिया गया।
