Amalaki Ekadashi 2025: मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए आमलकी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप

punjabkesari.in Thursday, Mar 06, 2025 - 09:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Amalaki Ekadashi Mantra 2025: सनातन धर्म में आमलकी एकादशी का बहुत खास महत्व है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार आमलकी एकादशी 10 मार्च, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के साथ ही श्री हरि के मंत्रों का जाप करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी के दिन विष्णु जी के कौन से मंत्रों का जाप करें। 

PunjabKesari Amalaki Ekadashi Mantra

विष्णु जी के मंत्र -

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ नमो नारायणाय

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

विष्णु गायत्री मंत्र -

ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

क्लेश नाशक श्री विष्णु मंत्र -

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।

प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।

PunjabKesari Amalaki Ekadashi Mantra

श्री विष्णु रूपम मंत्र

शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्

विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्

वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

विष्णु के पंचरूप मंत्र

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ आं संकर्षणाय नम:

ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:

ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:

ॐ नारायणाय नम:

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।

PunjabKesari Amalaki Ekadashi Mantra
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News