अधिक माह की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 02:44 PM (IST)
Adhik Masik Durga Ashtami 2026 : सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत खास महत्व है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। यह दिन मां दुर्गा की कृपा पाने और उनकी पूजा-पाठ करने के लिए बहुत खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही मन की हर मोनकामना पूरी होती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ कुछ मंत्रों और उनके नामों का जाप करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, भय और शत्रुओं का नाश होता है। तो आइए जानते हैं कि अधिक मासिक दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

अधिक मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 23 मई को सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर होगी और इसका समापन 24 मई को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में 23 मई को ज्येष्ठ अधिक माह की मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
अधिक मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि
अधिक मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
फिर घर के मंदिर में की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़ाव करें और व्रत संकल्प लें।
अब एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
इसके बाद मां दुर्गा को कुमकुम, अक्षत, लाल चंदन और लाल चुनरी अर्पित करें।
उसके बाद दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। साथ ही मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
अंत में मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
