Daily horoscope : आज इन राशियों को मिलेगी हर क्षेत्र में विजय
punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 01:38 AM (IST)
मेष : सरकारी-गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, यत्न करने पर पेश आ रही कोई बाधा मुश्किल हटेगी, तेज प्रभाव बना रहेगा।
वृष: यत्न करने पर कोई प्लानिंग-प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ेगी, मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी और विजयी रखेगा।
मिथुन: सितारा पेट के लिए कमजोर इसलिए खान-पान में उन चीजों को कदापि इस्तेमाल न करें जो तबीयत को सूट न करती हों।
कर्क : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, तबीयत में खुशदिली बनी रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।
सिंह : कमजोर तथा डावांडोल मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।
कन्या : धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, इरादों में कामयाबी मिलेगी, अर्थ दशा भी ठीकठाक, आम हालात सुधरे रहेंगे।
आज का राशिफल 20 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Tarot Card Rashifal (20th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Aaj Ka Good Luck (20th October 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
तुला: प्रॉपर्टी के किसी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृश्चिक: मजबूत सितारा आपको हिम्मती-उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा इफैक्टिव रखेगा।
धनु : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा कारोबारी मोर्चा पर कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, कामकाजी टूरिंग भी लाभप्रद।
मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, सफलता साथ देगी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी।
कुंभ: सितारा खर्चों को बढ़ाने तथा अर्थ दशा टाइट रखने वाला, ध्यान रखें कि लेन-देन करते समय आपकी कोई पेमैंट न फंस जाए।
मीन : लोहा, लोहा मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, सरिया, स्टील फर्नीचर का काम करने वालों की अर्थ दशा बेहतर रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
