आज का राशिफल- 29 सितंबर 2026

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 07:22 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आज अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपके हित में रहेगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का विचार कर सकते हैं। युवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में भाई-बहन की मदद मिल सकती है। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातक खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत बन सकती है। किसी भी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले उसे पढ़ लें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। धन खर्च करने से पहले बजट बनाकर चलें। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पहले से निवेश किया पैसा वापस मिल सकता है। मीटिंग के सिलसिले में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मनोरंजन के कार्यों पर पैसा खर्च हो सकता है। आज बदन दर्द महसूस हो सकता है, आराम करें।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। कला से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम से थोड़ी राहत मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को पसंद की डील मिल सकती है। धन लाभ के योग बन सकते हैं। पिताजी की सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माताजी के साथ किसी ज़रूरी विषय पर बात कर सकते हैं। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है। बाहर के खाने से परहेज़ करें, पेट खराब हो सकता है।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार कर सकता है। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।  

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज के सिलसिल में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन निवेश की सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी की सलाह ज़रूर लें। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। दांत दर्द हो तो डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए  सामान्य रहेगा। जो युवा खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अपने परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। विदेश से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News