आज का राशिफल- 15 सितंबर 2026

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 09:22 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है मंगलवार का, दिनांक 15 सितंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि चतुर्थी नक्षत्र स्वाती रहेगा, आज का योग है इन्द्र और करण बव। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से शाम 04 बजकर 56 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- ऋषि पंचमी

आज का महा उपाय- गुड़ का दान करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। कानूनी या प्रशासनिक काम से जुड़े लोगों को भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। परिवार के किसी बड़े सदस्य की कोई इच्छा या मांग आपके सामने आ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। बदलते मौसम से सेहत पर असर हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अगर आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो आज उसका कुछ हिस्सा चुकाने में सफलता मिल सकती है। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ी चिंता दे सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुके काम तेज़ी से पूरे हो सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के कहने पर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। भाई-बहनों के साथ चली आ रही नाराजगी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है। बदन दर्द या थकान परेशान कर सकती है, इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होने से आपकी दिनचर्या बदल सकती है। परिवार के किसी मुद्दे को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए बात को बढ़ाने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा। गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई अच्छा सौदा मिल सकता है। अगर आपके विवाह की बात हो रही है तो उससे जुड़ी चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों को पढ़ाई और दूसरी जरूरी गतिविधियों पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित करें। लगातार काम या तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को उनकी पसंद के अनुरूप कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी दिन लाभदायक रहने के संकेत हैं। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दांपत्य जीवन में पहले से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं, आपसी समझ बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। व्यापार में नए मौके सामने आएंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए समझदारी से काम करना होगा। संतान के साथ बैठकर भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद बातचीत से खत्म हो सकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनाएं खुलकर सामने आएंगी। खान-पान में सावधानी बरतें और बाहर का ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। निवेश से जुड़ी योजना बना रहे हैं तो किसी करीबी से सलाह कर सकते हैं। किसी लंबी दूरी की यात्रा का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य को लेकर आज कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आती।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर जिन समस्याओं को लेकर आप परेशान थे, उनमें धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल साबित हो सकता है। लंबे समय तक खड़े रहने या अधिक भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी शुभ या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News