आज का राशिफल- 26 सितंबर 2026

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 07:21 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ चल  रही अनबन ठीक हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। लंबे समय से अटके काम किसी व्यक्ति की सहायता से पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सभी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। युवा जो काम की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपने पसंद का काम मिल सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आज सिरदर्द परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। किसी भी ज़रूरी दस्तावेज़ को किसी और के सहारे ने छोड़ें। मौसम में बदलाव के चलते, सेहत पर बुरा असर हो सकता है, इसलिए सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। उधार पर दिया पैसा वापस मांगना पड़ सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन प्रेम से बातचीत करने से मधुरता बनी रहेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। काम के दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आ सकती है। घर में सजावट या किसी कमरे को नए तरीके से व्यवस्थित करने का विचार बन सकता है। प्रेम जीवन में छोटी-सी खुशखबरी आपका मूड बेहतर कर सकती है। तेज आवाज और शोर से थोड़ा बचें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। परिवार में किसी छोटे सदस्य की उपलब्धि का जश्न मनाया जा सकता है। अपने जरूरी सामान को संभालकर रखें, कुछ भूलने की स्थिति बन सकती है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।
बहुत देर तक खाली पेट न रहें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे विभाग के व्यक्ति से सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ आने वाले दिनों की किसी खास योजना पर चर्चा होगी। किसी करीबी की सलाह आपके निर्णय को स्पष्ट करने में मदद करेगी। गले में खराश महसूस हो तो ठंडी चीज़ों से दूरी रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम का दबाव महसूस हो सकता है। भाई-बहन के साथ किसी पुराने विषय पर खुलकर बातचीत हो सकती है। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक सुकून देगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पहले से निवेश किया पैसा हुआ वापस मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सफल हो सकती है। ऑफिस में आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते है,सावधान रहें। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ मिलकर भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। किसी की मदद करने का मौका मिले तो पीछे न हटें। पैसों से जुड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News