आज का राशिफल- 19 जून 2026

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 08:30 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है शुक्रवार का, दिनांक 19 जून 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास ज्येष्ठ तिथि पंचमी नक्षत्र आश्लेषा रहेगा, आज का योग है हर्षण और करण बालव । आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।\

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में अचानक मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज बाहर का खाना खाने से परहेज़ रखें,नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। संतान की कही हुई कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। आज किसी विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आज कामकाज के चलते किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझदारी से काम लें। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।  प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज सिर में दर्द हो सकता है, आराम रखें।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कामकाज और परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। धन लाभ होने के योग हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लें। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। बिज़नेस में ध्यान देने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। प्रेमी के साथ डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज अपनी वाणी में मिठास बनाकर रखें। किसी की भी बात में दखलअंदाजी न करें। युवा आज किसी नया कौशल सीखने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्ताव आ सकता है। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News