आपका राशिफल- 9 नवंबर, 2025

punjabkesari.in Sunday, Nov 09, 2025 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।  किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। परिवार में कोई शुभ कार्य तय हो सकता है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा करियर में बढ़ोतरी के नए अवसर मिल सकते है। आज बाहर का खाना न खाएं।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।  रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। घर में कोई मेहमान आ सकता है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। किसी पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।  बिज़नेस के लिए बनाई गई योजना सफल साबित हो सकती है। काम में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। धन लाभ के संकेत हैं। किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नींद पूरी न होने से सिर दर्द रह सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम के चलते नई लोगों से पहचान बढ़ सकती है।  निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार में छोटी यात्रा का योग बन रहा है। कोई खास आज आप से मन की बात बोल सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपनी बुद्धिमानी से किसी मुश्किल परिस्थिति को संभाल लेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सफलता भरा रहेगा। कोई पुराना परिचित आपकी मदद कर सकता है।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलने से प्रसन्नता मिलेगी।  प्रेम जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। पैसों को लेकर सतर्क रहें, जल्दबाज़ी से बचें। सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी बातों की सराहना होगी। सेहत को लेकर  लापरवाही न करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से कोई विशेष तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपके प्रयास रंग लाएंगे। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में शामिल होंगे। किसी नए संपर्क से लाभ होगा। सेहत पहले के बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है।  दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी की बातों में आकर पैसों का निवेश न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न होगा। धन लाभ के योग प्रबल हैं। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News