आपका राशिफल- 2 मार्च, 2026
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:15 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज उत्साह के साथ शुरुआत करेंगे। काम में तेजी दिखेगी और कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होगा। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। व्यापार में किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रुरत है।
वृष राशि वालों आज सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभ देगा। व्यापार में स्थिर प्रगति के संकेत हैं। घर में किसी प्रियजन के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। खानपान में संतुलन रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों के साथ किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें। कोई छोटी खुशी दिन खास बना सकती है।
कर्क राशि वालों आज भावनाओं को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी विषय पर गंभीर चर्चा हो सकती है। व्यापार में धैर्य से काम लेना लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातक कामकाज में बदलाव का मन बना सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि वालों आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी या बिजनेस में नई संभावना सामने आएगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज योजनाओं को अमल में लाने का समय है। कामकाज में ध्यान केंद्रित रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सिर या आंखों में हल्की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है।
तुला राशि वालों आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। किसी करीबी से दिल की बात साझा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज गहराई से सोचकर निर्णय लें। व्यापार में नई डील लाभदायक हो सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। कोई रुका काम पूरा हो सकता है।
धनु राशि वालों आज उत्साह और नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी का समय बीतेगा। भविष्य की योजना बनाने का सही समय है। सेहत में सुधार रहेगा।
मकर राशि वालों आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। काम में अनुशासन जरूरी रहेगा। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जोड़ों का ख्याल रखें। धैर्य से लाभ होगा।
कुंभ राशि वालों आज नए विचार मन में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव का अवसर मिल सकता है। मित्रों के साथ से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में नई दिशा मिलेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।
