आपका राशिफल- 24 फरवरी, 2026
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 07:15 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। करियर या व्यापार में जोखिम सोच समझकर लें। परिवार में किसी निर्णय में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम को आयोजन हो सकता है। थकावट महसूस हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज स्थिर सोच आपको फायदा देगी। बिजनेस में कोई पुराना ग्राहक फिर से जुड़ सकता है। घर में शांति बनाए रखने में आप अहम भूमिका निभाएंगे। गले या कंधे में हल्की जकड़न हो सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी।
मिथुन राशि वालों आज बातचीत से रास्ते खुलेंगे। नौकरी में आपकी चतुराई की सराहना हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। माता जी के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज संवेदनशीलता को संतुलित रखें। व्यापार में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है। पाचन तंत्र का ध्यान रखें। दिन अनुभवों से सीख देने वाला रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ा निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन में विश्वास मजबूत होगा। कोई रुकी हुई योजना गति पकड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के आसार है।
कन्या राशि वालों आज सूक्ष्म निरीक्षण से लाभ होगा। बिजनेस में खर्च नियंत्रित रखना जरूरी है। घर में छोटी खुशखबरी का माहौल बनेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रुर है। सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है।
तुला राशि वालों आज संतुलन आपकी ताकत बनेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। रिश्तों में पारदर्शिता बढ़ेगी। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज गोपनीय रणनीति लाभ देगी। व्यापार के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले मजबूत रहेगा। सिंगल जातक किसी से अपने मन की बात बोल सकते है। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज नए अवसर दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। करियर में दिशा परिवर्तन का विचार आ सकता है। संतान या भाई-बहन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा का योग बन रहा है।
मकर राशि वालों आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। बिजनेस में धीमी पर स्थायी प्रगति होगी। परिवार में जिम्मेदारी निभाने से सम्मान मिलेगा। बेरोज़गारो को काम मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी से दिल की बात साझा करेंगे। नींद पूरी लें, थकान दूर होगी। अचानक धन लाभ संभव है।
मीन राशि वालों आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी फायदेमंद रहेगी। परिवार का साथ आत्मबल बढ़ाएगा। आंखों की देखभाल करें। युवा खुद का काम शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। होगी। अचानक धन लाभ संभव है।
