आपका राशिफल- 22 फरवरी, 2026
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 08:00 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज आपके फैसले भविष्य की दिशा तय करेंगे। व्यापार या नौकरी में नई शुरुआत का संकेत है। परिवार में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। बिजनेस में छोटा लेकिन पक्का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। गले या गर्दन में हल्की परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज संचार आपकी ताकत बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का असर दिखेगा। परिवार के साथ कोई पुरानी याद ताजा होगी। मानसिक थकान से बचने के लिए आराम करें। कोई नया संपर्क लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि वालों आज भावनाओं में बहने से बचें। व्यापार में नई डील पर विचार हो सकता है। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा होगी। पेट और पाचन का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। रुका काम गति पकड़ेगा। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि वालों आज सूझबूझ से फायदा होगा। बिजनेस में नई रणनीति काम कर सकती है। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। आज किसी पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। सिरदर्द से बचने के लिए स्क्रीन टाइम कम रखें।
तुला राशि वालों आज संतुलित निर्णय सफलता दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी लेकिन पानी ज्यादा पिएं। कोई पुरानी चिंता दूर होगी।
वृश्चिक राशि वालों आज रहस्यमयी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। परिवार में किसी मुद्दे पर स्पष्टता आएगी। तनाव से बचने के लिए ध्यान करें। आत्मबल मजबूत रहेगा।
धनु राशि वालों आज उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। संतान या छोटे भाई-बहन से खुशी मिलेगी। जांघ या कमर में दर्द हो सकता है। भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
मकर राशि वालों आज मेहनत का परिणाम मिलने वाला है। बिजनेस में स्थिर वृद्धि होगी। आज बाहर जाने के पहले घर के बड़ो से आशीर्वाद ज़रुर लें। पैसों के मामले में बाहर वालों पर भरोसा न करें। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव का अवसर मिल सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। व्यापार में नई दिशा मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। नींद पूरी न होने से आलस्य रहेगा। बाहर का खाना खान से परहेज़ करें।
