आपका राशिफल- 2 नवंबर, 2025
punjabkesari.in Sunday, Nov 02, 2025 - 07:23 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पुराने कामों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। मन उलझनों से घिरा रहेगा। कोई व्यक्ति आपके काम से प्रसन्न हो सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी दोस्त से चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। ध्यान और शांति से निर्णय लें। बाहर का खाना न खाएं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस करने वाले जातकों के आज नए कॉन्टैक्ट्स बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ दे सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।संतान की संगत पर ध्यान देने ज़रुरत है। सेहत में सुधार महसूस होगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेग। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। नई जिम्मेदारी गर्व और संतुलन दोनों मांगेगी। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। मौसम के चलते सेहत में गिरावट आ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सूझबूझ से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। किसी रिश्तेदार से मतभेद सुलझ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज हर काम में सावधानी बरतें की ज़रुरत है। व्यापार में किसी करीबी की मदद से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बिज़नेस के दौरान नए लोगो से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रुरत है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। दोस्तों से हंसी-मजाक में दिन बीतेगा। सिंगल जातक आज किसी से अपने की बात बोल सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत करने की ज़रुरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन मिलाजुला रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी के भी मामले में दखल अंदाज़ी न करें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा जातक आज काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। ऑफिस में बॉस को आपकी नई सोच पसंद आ सकती है। प्रॉपर्टी के मामले में किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी। कार्यक्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। धन का आगमन संभव है।। सेहत सामान्य रहेगी।
