आपका राशिफल- 12 अक्टूबर, 2025

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी भी बात पर अहंकार करने से बचें। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ हो सकता है। परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बाहर के खान पान से परहेज़ करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारिफ हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। धन लाभ के योग प्रबल हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापार में जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। पैसों के मामले में जल्दबाज़ी न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।  संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की ज़रूरत हैं। आज किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज पार्टनर के साथ  डिनर पर जा सकते हैं। माता पिता के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में किसी  यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस करने वाले जातकों को पसंद की डील मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिल सकता है।  धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्य के लिए सराहा जा सकता है। युवा कोई नई स्किल सीखने के बारे में सोच सकते हैं। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाजी न करें। किसी भी बाहर वाले से अपनी निजी बातें शेयर न करें। धन आगमन के योग हैं। तला भूना न खाएं।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कला से जुड़े लोगों को अपनी कला प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। माता पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News