आपका राशिफल- 21 सितंबर, 2025

punjabkesari.in Sunday, Sep 21, 2025 - 08:14 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। राजनीति के कार्यों में समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर सामने आ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है। आज घर के कामों में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। प्रेमी के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग है। घर में किसी पार्टी का आयोजन करवाने के बारे में सोच सकते हैं। अगर कोई बात परेशान कर रही हो तो माता पिता से बात कर सकते हैं। आज बाहर का खाना न खाएं, सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि रखने वालों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कला के क्षेत्र से नाता रखने वाले को अच्छा ऑफर मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।कामकाज के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। युवा कोई नया स्किल सीखने के बारे में सोच सकते हैं। अचानक से धन लाभ हो  सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। घर के किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
 
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई अच्छी डील का ऑफर आ सकता है।  उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को अपनी पसंद का काम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना कर रखें। सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पैसों का निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले  सुधार देखने को मिल सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से मेहमान घर पर आ सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की ज़रुरत है। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News