आपका राशिफल- 18 सितंबर, 2025

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जीवनसाथी को मिली सफलता से  मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को काम के नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत  के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के सम्मान में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के दौरान नए संपर्क बन सकते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों को धन लाभ के अवसर है। भागदौड़ के चलते थकावट महसूस हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नया काम शुरू करने में माता पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत  के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों के मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। सिंगल जातकों के विवाह की बात चल सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की ज़रुरत है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। युवाओं को पसंद की नौकरी  मिल सकती है। बिज़नेस के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से अचानक से मुलाकात हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखने की ज़रुरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दांप्तय जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज बच्चे कुछ नया सीखने के बारे में मन बना सकते हैं। पैसों का निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ हो सकता है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज बाहर का खाना न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है।  

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से जिस प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे वे पूरा हो जाएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज किसी खास की मदद से पूरे हो सकते हैं। माता पिता की बात को आज न टालें। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पाठ पूजा में रुचि बढ़ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी न करें। नौकरीपेशा जातक अपनी वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News