आपका राशिफल- 12 सितंबर, 2025

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  आज किसी नए काम की शुरुआत  कर सकते हैं। दोस्तों के साथ चल रहे पुराने झगड़े खत्म हो जाएंगे। व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कामकाज में स्थिरता आएगी। बच्चे कुछ नया सिखने का सोच सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेमी से कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। मन में चल रही परेशानियों का समाधान मिल सकता है। सेहत खराब  हो सकती है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पैसों का निवेश करने से पहले सोच विचार कर लें। व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातक नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अचानक से घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कला और रचनात्मकता में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लंबे समय से चल रही पुरानी परेशानियां दूर हो सकती है। दोस्तों के साथ मूवी देखने  जा सकते हैं। हल्का बुखार हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।  पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।  घर खर्च बढ़ सकता है। आज किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News