आपका राशिफल- 11 सितंबर, 2025
punjabkesari.in Thursday, Sep 11, 2025 - 07:40 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज घर के बड़ों की बात न टाले। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन खुश रहेगा। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार में चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। आज किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़े। आज अचानक से किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा।कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। धन निवेश सोच-समझकर करें। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आपके पुराने रुके कार्य पूरे होंगे। व्यापार के काम में मित्रों से सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी बात पर बेवजह बहस हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पाठ पूजा में मन लग सकता है। घर में किसी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। संतान घर के कामों में मदद कर सकती है। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा का तैयारी कर रहे लोगों को और मेहनत करने की ज़रुरत है। काम की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है। बिज़नेस के काम में अड़चने आ सकती है। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में सफलता मिल सकती है। आज अचानक से धन लाभ के योग हैं। घर में अचानक से मेहमान आ सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कामकाज के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत सही रहेगी।