आपका राशिफल- 21 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 07:20 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातक जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। युवा भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। संतान की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी से दोस्ती करने से पहले उसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें। यात्रा करने के योग है। आज फालतू की बातों पर समय खराब न करें। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में चल रही परेशानियों का आसानी से समाधान कर लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। माता पिता से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम का बोझ महसूस कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। किसी की सहायता करने का मौका मिले तो मदद ज़रुर करें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर के खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर का खाना न खाएं, पेट खराब हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में अपनाए गए नए तरीके सही साबित हो सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। सेहत पहले के मुकाबले सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें, नहीं तो बिगड़ सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के निवेश में जल्दबाज़ी न करें। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। संतान की कही कोई बात मन को बुरी लग सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम किसी करीबी की सहायता से पूरे हो जाएंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यात्रा करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कामकाज में धैर्य बना कर रखें। आज किसी की बात में दखल देने से बचें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।