आपका राशिफल- 12 जुलाई, 2025
punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 07:02 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नया कामकाज शुरू करने के बारे में मन बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेमी के साथ बाहर डेट पर जा सकते हैं। सेहत में पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लें सकते है। किसी पुराने मित्र से अच्छी खबर मिल सकती है। बॉस से तारिफ सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कोई भी नया निवेश करने से बचें। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कामकाज में रुकावटें दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। किसी बाहर वालों की बातो में आकर खुद के रिश्तो में दरार न आने दें। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लग सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस से जुड़े लोग आज कोई नई डील साइन कर सकते हैं। युवा कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में स्नेह और सहयोग का माहौल रहेगा। आज बाहर का न खाएं, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाएं रखने की ज़रुरत है। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। दोस्त आपसे मिलने आ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहेगा। परिवार के बड़ों की बात आज न टाले। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में किसी पर भी भरोसा न करें। आज सिर दर्द तंग कर सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। नजदीकी रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। निवेश किया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई साज़िश कर सकता है, संभल कर रहे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मज़बूत रहेगी। व्यापार में धन लाभ के योग है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।