आपका राशिफल- 11 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Monday, Aug 11, 2025 - 08:35 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी से भी बहस न करें नहीं तो रिश्तो में दरार आ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। घर का कोई सदस्य शुभ समाचार दे सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। थकावट महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरीपेशा जातक आज काम के चलते तनाव महसूस कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातक नए निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। किसी प्रियजन से मनमुटाव खत्म हो सकता है। सेहत सही रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। काम की तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, वरना बजट बिगड़ सकता है। बच्चों के साथ पार्क जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अचानक से धन लाभ की संभावना है। व्यापार में दोस्तों से सहायता मिल सकती है। परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, शांत रहें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। घर में आपके विवाह की बात हो सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। युवाओं को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। संतान की कही बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है, सावधान रहे।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिल सकता है। विदेश जाने का सोच रहे हैं तो घर पर बात कर सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। प्रेमी आज आपसे अपने दिल की बात बोल सकता है। परिवार के किसी सदस्य को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी के काम में लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी। आज पुरानी चिंताओं का अंत हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम किसी खास की मदद से पूरे हो सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र मे दिल दे बैठेंगे। कानूनी मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है परंतु किसी अपने की सलाह ज़रुर लें। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।