आपका राशिफल- 2 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Saturday, Aug 02, 2025 - 07:03 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। काम के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। भाई बहन से किसी बात पर बहस कर हो सकती है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। किसी काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की ज़रुरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। कामकाज के मामले में सुस्ती महसूस हो सकती है। करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। संतान का शिक्षा में प्रदर्शन पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। बिज़नेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है। मौसम में बदलाव के चलते खांसी जुकाम हो सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर में किसी के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मित्रों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले जातकों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किसी भी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लें , बेहतर रहेगा। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। युवाओं को मनचाहा काम मिल सकता है। अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज कोई भी भारी काम न करें,कमर में दर्द हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। घर के बड़ो की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेमी की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। किसी भी बाहर वाले पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। बिज़नेस कर रहे जातकों को मीटिंग के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ होने के योग है। बच्चे आज का ज्यादातर समय खेल कूद में निकाल देंगे। बिज़नेस को बढ़ाने का सोच रहे हैं तो उसके लिए माता जी से बात कर सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।