आपका राशिफल- 18 अप्रैल, 2025
punjabkesari.in Friday, Apr 18, 2025 - 07:29 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक आज धैर्य बनाए रखें, काम में आसानी रहेगी। पैसों से संबंधित लेन देन में सतर्कता बनाए रखें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी भाषा पर कंट्रोल बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। ऑफिस में सहकर्मियों से सम्भल कर रहें। सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बना रहेगा। माता पिता के साथ भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। लंबे समय से अटका पैसा आज वापस मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और घर में तालमेल बना कर चलने की ज़रुरत है। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। तला भुना खाने के परहेज़ करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों की कड़ी मेहनत रंग ला सकती है। ऑफिस के काम बढ़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज किसी उच्च अधिकारी से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको लाभ मिल सकता है। दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार से जुड़ी समस्या में किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ नया सीखने के बारे में सोच सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के दखल से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यापार में मुनाफा होने के योग है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी से भी कोई भी प्रॉमिस न करें। किसी रिश्तेदार की बातों में आकर धन का निवेश न करें। व्यापार के लिए कोई भी निर्णय लेने से पहले पिता से सलाह लेंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जमीन से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। व्यापार कर रहे जातक आज सम्भल कर रहें। परिवार के किसी सदस्य को मिली सफलता से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, बाहर का न खाएं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यवहार में नम्रता बना कर रखें। आज मेहनत के अनुकूल ही परिणाम हासिल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों की वजह से तनाव महसूस हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सक्सेस पाने के लिए प्लानिंग कर सकते है, जिससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम से बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत सही रहेगी।