आपका राशिफल- 17 अप्रैल, 2025

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार शुरू करने में बड़े भाई  की मदद ले सकते हैं। कानूनी मामलों में समझदारी से काम लेने की ज़रुरत है। अगर कोई बात परेशान कर रही है तो किसी अपने से साझा कर सकते हैं, बेहतर महसूस करेंगे। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कारोबार में परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। नया वाहन लेने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातक नौकरी बदलने का सोच सकते हैं। आज आप तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। पार्टनर की बोली कोई बात बुरी लग सकती है। संतान आज कोई गुड न्यूज सुना सकता है। सेहत सही रहेगी।
 
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रेमी जीवन में मिठास बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन बढ़िया रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा  रहेगा। युवा कोई नई कला  सीखने का मन बना सकते हैं। लंबे समय से उधार पर दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। हल्का बुखार तंग कर सकता है, ख्याल रखने की ज़रुरत है।
 
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी को पैसा उधार पर देने से पहले सारी जानकारी हासिल कर लें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। युवाओं को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। घर में किसी का रिश्ता पक्का हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
 
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर के कामों को पूरा करने में संतान आपकी मदद कर सकती है। व्यापार में छोटी मोटी परेशानियां देखने को मिल सकती है। सिंगल जातकों कि किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में कोई निर्णय लेने में जीवनसाथी से मदद ले सकते हैं। लवमेट्स साथ में कही घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत पहले के मुकाबले सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिल सकता है। दोस्तो के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। आज सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। धन के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
 
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। दोस्तों के साथ चल रही अनबन ठीक हो जाएगी। व्यापार को लेकर मन उलझनों से घिरा रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News