आपका राशिफल- 19 मार्च, 2025

punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 06:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे है तो उसके लिए किसी करीबी से विचार विमर्श कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज काम को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। हल्का बुखार हो सकता है, ध्यान रखें।

वृष  राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। छात्र जितनी मेहनत करेंगे उनके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रमोशन मिलने से योग है। दोस्तो के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। युवाओं को कही से जॉब का ऑफर मिल सकता है। खेल से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कारोबार में थोड़ी मेहनत में ही अच्छा मुनाफा मिलने के योग है। पेट खराब हो सकता है, बाहर का न खाएं।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पहले से बनाई योजनाएं पर काम कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज कार्यक्षेत्र में किसी से भी बहस न करें नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। सेहत सही रहेगी। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। प्रेमी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से मज़बूत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार की वजह से तारीफ सुनने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी वरिष्ठ से मिल सकते हैं। व्यापार में धन लाभ के योग है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई के लिए ये समय छात्रों के लिए बेहतर है। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में समझदारी से काम लें। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। अगर नौकरी बदलने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल है। विरोधी पक्ष से सावधान रहने  की ज़रुरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से उत्सव का माहौल बना रहेगा। युवा अपना कारोबार शुरु कर सकते है। सेहत सही रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News