आपका राशिफल- 9 मार्च, 2025

punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर आ सकता है। प्रेमी के साथ चल रहा तनाव बातचीत से सुलझ जाएगा। किसी से भी पैसों का उधार न लें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। परिवार में कोई सदस्य आज गुड न्यूज़ सुना सकता है। व्यापार में बदलाव करने के बारे में सोच रहे है तो घर के बड़ों से सलाह ज़रुर ले। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। सेहत का ख्याल रखने की  आवश्यकता है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा। बॉस आपके काम की सराहना कर सकते हैं। सिंगल लोग आज किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। माता पिता के साथ मिलकर भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। बदलते मौसम के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
 
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। व्यापारियों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। किसी के कहने से कही पर भी निवेश न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। सिंगल जातकों को कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार के क्षेत्र में दोस्तो से सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। कहीं घूमने जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अचानक से घर पर मित्र दस्तक दे सकते हैं। छात्र शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने का मन बना  सकते हैं। आज हर तरह के लड़ाई झगड़े से बचने की कोशिश करें। सेहत में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।
 
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी वाणी में मधुरता बना कर रखें। ऑफिस के काम के चलते शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लवमेट्स कही घुमने जा सकते हैं। ठंडी चीज़ों से परहेज़ रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार के चलते आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में कोई लाभ हो सकता है।  लंबे समय  से वाहन लेना का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान की कोई बात चिंता में डाल सकती है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में बड़ो से विचार विमर्श कर सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। सिंगल जातक किसी खास से अपने मन की बात कह सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है। पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News