आपका राशिफल- 13 फरवरी, 2026
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 07:28 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। ज़मीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला समझदारी से सुलझ सकता है। कार्यस्थल पर बिना मांगे अपनी राय देने से बचें। अविवाहित लोग किसी खास व्यक्ति की ओर तुरंत आकर्षित हो सकते हैं। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, आराम ज़रूर करें।
वृष राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। करियर में बदलाव की सोच रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मन की उलझन जीवनसाथी से साझा करने पर हल मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। पार्टनर की ओर से कोई सुखद सर्प्राइज़ मिल सकता है। सहकर्मी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। बच्चे नई चीज़ें सीखने में रुचि दिखा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। मधुर वाणी आपके लिए फायदे का कारण बन सकती है। घर के रुके कार्य भाई-बहनों की मदद से पूरे हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या राशि वालों के लिए दिन फलदायक रहेगा। नया कार्य आरंभ करने से पहले माता-पिता की सलाह लेना लाभकारी होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में स्थिति संतुलित रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाज़ी से बचें और धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार, खासकर संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। पिता की कोई बात मन को ठेस पहुँचा सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यवसाय के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। शिक्षा या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से पहले परिवार के बड़ों से सलाह अवश्य लें। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
