आपका राशिफल- 17 फरवरी, 2026
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 07:29 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को संतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन राशि वालों का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में संयम बनाए रखें और अनावश्यक बहस से बचें। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम से जुड़ी चिंताएं मन को व्यस्त रख सकती हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर खुशी दे सकती है। व्यापार में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य के मामले में दिन संतुलित रहेगा।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का योग बन सकता है। बातचीत में मधुरता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में अपने विचार खुलकर रखें, लाभ मिल सकता है। सेहत ठीक बनी रहेगी।
कन्या राशि वालों का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। पुराने निवेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। क्रोध से बचें, वरना काम बिगड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत ठीक रहेगी।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाए रखें। व्यवसायियों को नया अवसर या बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। बाहर के भोजन से बचें, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आएगा। व्यापार में मनचाही डील मिलने की संभावना है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के संकेत मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि वालों का दिन सकारात्मक रहेगा। साथी से कोई सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
