आपका राशिफल- 12 फरवरी, 2026

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए कार्य की शुरुआत का अवसर मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में कुछ सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं, जो मन को प्रसन्न करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है। आज बोलते समय संयम रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की तकरार से दूरी बनाए रखें। धन से जुड़े मामलों में समझदारी से निर्णय लें। सेहत संतुलित रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन लाभदायक रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। काम के सिलसिले में नए लोगों से संपर्क बन सकता है। यात्रा के दौरान खानपान में सावधानी बरतें।

कर्क राशि वालों आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निभाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी करीबी का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

सिंह राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम दे सकता है। कार्यस्थल पर लिए गए आपके फैसले फायदेमंद साबित हो सकते हैं। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धैर्य और समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा। अविवाहित लोग अपने दिल की बात किसी खास से साझा कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा।

तुला राशि वालों आज का दिन सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। दूसरों की सहायता करने से संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है।

धनु राशि वालों आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपका व्यवहार आपको सम्मान दिला सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन अच्छा रह सकता है। यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी कागजात पहले जांच लें। काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। फालतू बातों में समय न गवाएं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ नया सीखने या समझने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। युवाओं को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि स्वास्थ्य पहले ठीक नहीं था तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News