आपका राशिफल 19 मार्च

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वाले आज नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार के लिहाज से ग्रहों की स्थिति अच्छी है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बच्चे घर पर कुछ रचनात्मक कार्य करेंगे। कुछ खास परिजनों डिनर पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृष राशि वालों पूंजी निवेश की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें, अन्यथा आर्थिक दबाव बन सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बना रहेगा। छात्रों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि वालों आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। बिजनेस में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों के अच्छे योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वालों आज आपके किए गए कामों से लोग बेहद प्रसन्न होंगे। मीटिंग के जरिए बचपन के किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। संतान के साथ कुछ मुद्दों पर बहस हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन नकारात्मक प्रभाव देने वाला रहेगा। उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद होने की संभावना है। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।

कन्या राशि वालों बॉस के साथ किसी अहम मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। कुछ अधिकारी मार्गदर्शन कर आपका ध्यान भटका सकते हैं। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। बच्चों की गतिविधियों से आप चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों नौकरी के लिए भटक रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना है। छात्रों को अध्यापक से सहायता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बुजुर्ग लोगों को कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। लेकिन संघर्ष के साथ उन्नति की भी स्थितियां बनी हुई हैं। अनावश्यक विवाद करने से बचे। स्टूडेंट्स को मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। 

धनु राशि वालों कार्यक्षेत्र में नए लोगों के साथ मुलाकात सफल रहेगी। धार्मिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ तनाव हो सकता है। लवमेट के लिए दिन बहुत ही बेहतर रहेगा। बुजुर्ग लोग अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें।

मकर राशि वाले नौकरीपेशा जातक आज तनाव में रहेंगे। बॉस के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। युवा वर्ग अपने करियर पर फोकस करें। पारिवारिक खर्च बढ़ने के योग है। किसी पुराने से आपकी मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशि वालों आज आपको कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। युवाएं के लिए दिन कड़ी मेहनत करने वाला रहेगा। जीवनसाथी से आपको कोई सीख मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन काफी राहत देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ कम रहेगा। आय के लिहाज से सितारे अच्छे हैं। सिंगलस की लाइफ में किसी नए एंट्री हो सकती है। शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियां दस्तक देगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News