आपका राशिफल 10 मार्च

punjabkesari.in Sunday, Mar 10, 2024 - 08:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 मेष राशि वालों आपको संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी तरह हल हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

वृष राशि वालों कभी-कभी ज्यादा भावुक होने की वजह से आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असफल हो जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि अपना व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। सभी के साथ एक समान व्यवहार करें।

मिथुन राशि वालों इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें, परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। पार्टनर के साथ अपनी हर बात को शेयर करें, मनचाहा लाभ मिलेगा।

कर्क राशि वालों कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक में सुख-शांति व खुशनुमा माहौल रहेगा। सोच-समझकर भावनाओं को प्रकट करें और भावुक हो कर निर्णय लेने से परहेज रखें।

सिंह राशि वालों किसी भी काम को करने से पहले विचार कर लें। इनकम के सोर्स अभी कमजोर रहेंगे लेकिन नौकरी में बदलाव हो सकता है। दिनभर काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है। बाहर जाने से पहले भगवान के सामने दीकर जला कर जाएं।

कन्या राशि वालों के लिए समय जोखिम भऱा है।  मजाक में की गई बातों का भी अलग मतलब निकल सकता है। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। 

तुला राशि वालों इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। अपने करियर की चिंता हो सकती है। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। पुराने किए गए कार्यों को फल जल्दी मिल सकता है। आपका मान-सम्मान तथा रुतबा भी बढ़ेगा। इसके साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा।

धनु राशि वालों के लिए आज घर पर रहना ही बेहतर होगा। रुका हुआ पैसा वापित मिल सकता है। पैसा कमाने के लिए घर से दूर जा पड़ सकता है। किसी भी काम को पूरा करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।

मकर राशि वालों मेहमानों के घर पर अचानक आने से सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेने के लिए अभी सही वक्त है। पाचन संबंधी समस्या रह सकती है। गर्भवती महिलाओं को पाचन संबंधी समस्या रह सकती है।

कुम्भ राशि वालों आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। विदेश यात्रा हो सकती है। विवाह की बात-चीत चल सकती है।किसी मित्र या रिश्तेदार के घर की आर्थिक स्थिति में परेशानी होने की वजह मदद करनी पड़ सकती है।

मीन राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। विद्यार्थी अपनी मेहनत से उचित परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। सबके साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News