आपका राशिफल 8 मार्च

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्‍छा समय रहेगा। विदेश यात्रा के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक रिश्तों में मिठास आएगी। स्वास्थ्य आपका बेहतरीन रहेगा। आज शिव चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि वालों आय में वृद्धि होने के साथ खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिहाज से दिन आपका अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहे। आज इस राशि वाले गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि वालों खर्चों का बोझ बढ़ सकता है। व्यवसाय में आपको धन के मामले में परेशानियां आ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति। जितना हो सके नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। आज शिव मंत्रों का जाप करें, सुख-समृद्धि आएगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में कई शुभ परिणाम लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से प्रशंसा मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आज  रुद्राष्टक का पाठ करें।

सिंह राशि वालों आर्थिक रूप से तरक्की के योग बन रहे हैं। इस राशि के युवा वर्ग मेहनत करेंगे, तो ही सफलता हासिल होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज पीले फूलों से शिव की पूजा करें।

कन्या राशि वालों व्यापार के काम से संबंधित युवाओं को विदेशी यात्रा का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का मन किसी बात को लेकर बेचैन रहेगा। परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आज शिव मंदिर के दर्शन करें।

तुला राशि वालों आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होने के योग है। साझेदारी में किए गए प्रोजेक्ट के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी से की गई अपेक्षा का नकारात्मक परिणाम मिलेगा। गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि वालों रचनात्मक कार्यों में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। मार्केटिंग से जुड़े किसी प्रोजेक्ट का काम पूरा होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, बाहरी खान-पान से परहेज करें। आज इस राशि के जातक चंदन की माला से शिव मंत्र का जाप करें।

धनु राशि वालों आपकी किस्मत खुलने वाली है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। लेकिन सेहत को लेकर सावधानी बरते, बदलते मौसम के कारण इन्फेक्शन हो सकती है। आज शिवजी का ध्यान करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला प्रभाव देगा। पारिवारिक जीवन आपका सुखमय रहेगा। कारोबार को लेकर मुश्किलें आ सकती है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। आज शिव मंदिर जाकर चमेली का फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपका मुश्किल भरा रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ विवाद करने से बचे। बेवजह खर्चों पर कंट्रोल करें। आज दही मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें, परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मीन राशि वालों आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों की बात करें तो रिश्तों में तनाव की स्थिति रहेगी। ऐसे में आज आप शिव पार्वती की पूजा करें, सब शुभ होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News